फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Micro observers will be deployed at 180 polling booths in firozabad

यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद के 100 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 180 पर तैनात होंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

Mon, 07 Feb 2022 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
Micro observers will be deployed at 180 polling booths in firozabad
फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 180 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर (केंद्रीय कर्मचारी) और 100 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा। जिले के सभी एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने इनकी तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में चुनाव की तैयारी की जा रही है। सभी एसडीएम एवं सीओ की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का चिह्नांकन करने के साथ वहां अतिरिक्त फोर्स लगेगा। 
विज्ञापन


एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने ऐसे बूथों पर सीधे पहुंच बनाने के लिए रुटीन के स्टाफ के अलावा कहीं माइक्रो आब्जर्वर तो कहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने का निर्णय लिया है। ताकि बूथ पर यदि कोई घटनाक्रम हो तो सीधे पुलिस एवं प्रशासन के आला अफसरों को रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा माइक्रो ऑब्जर्वर स्टेटिक मजिस्ट्रेट
टूंडला (सुरक्षित) 27   13 
जसराना 41 26 
फिरोजाबाद 34 15 
शिकोहाबाद 39 24
सिरसागंज 39 22 
कुल संख्या 180 100

फिरोजाबाद जिले के पांचों विधानसभा में बूथों की संख्या
टूंडला विधानसभा में कुल बूथ-461
जसराना विधानसभा में कुल बूथ-471
फिरोजाबाद विधानसभा में कुल बूथ-459
शिकोहाबाद विधानसभा में कुल बूथ-407
सिरसागंज विधानसभा में कुल बूथ -397
जिले में कुल बूथों की संख्या---2195
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed