फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro will cross the highway from Sultanganj, the project will be completed three months earlier

Agra News: सुल्तानगंज से हाईवे पार करेगी मेट्रो, तीन माह पहले पूरी होगी परियोजना

Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Metro will cross the highway from Sultanganj, the project will be completed three months earlier
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज करते हुए मशीनें बढ़ा दी हैं। एलिवेटेड ट्रैक बनाने के लिए तेजी से पिलर बनाए जा रहे हैं। इससे तय समय से तीन महीने पहले ही मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। शहर की 30 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलने से लोगों के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। दूसरे चरण में सुल्तानगंज पुलिया से मेट्रो ट्रैक आगरा-मथुरा हाईवे को पार करेगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन


दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। ये करीब 15 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसके अधिकांश पिलर बन गए हैं। इसे अगले साल मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। इसी कॉरिडोर में सुल्तानगंज की पुलिया तक पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके आगे ट्रैक को हाईवे पार कराते हुए लंगड़े की चौकी सर्विस रोड से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए बैरिकेडिंग कर कार्य शुरू कर दिया है। इसके आगे के ट्रैक बनाने के लिए भी कार्य चल रहा है। इस तरह से 2027 में जनवरी तक मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे पहले 2027 अप्रैल में पूरा करने का समय था। शहर के 27 स्टेशनों के जरिये करीब 30 किमी में लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कॉरिडोर की बात करें तो ये ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। इनमें सिविल कार्य अंतिम चरण में है। इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं और इसका निर्माण भी चल रहा है। ये काॅरिडोर अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा और मेट्रो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक चलने लगेगी।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो परियोजना तीन महीने पहले ही जनवरी 2027 में पूरी हो जाएगी। यहां तक कि आगरा कैंट से आगरा कॉलेज स्टेशन तक भी तीन महीने पहले ही अगले साल अप्रैल तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।


यमुना पर बनेगा पुल, हाईटेंशन लाइन होगी शिफ्ट
यमुना नदी पर मेट्रो के लिए पुल बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार हो गई है। इसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर होगी। यहां विद्युत लाइन है, जिसे यमुना पर बने पुराने पुल के नीचे से गुजारा जा रहा है। यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी ये कार्य अधूरा है। मंडी समिति पर 133केवी की हाईटेंशन लाइन है, इसे करीब 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा।


यात्रियों के लिए हर स्टेशन पर बनेगा एफओबी
दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है। इसमें आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पांच स्टेशन हैं, इन सभी पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। इसके अगले नौ स्टेशनों पर भी एफओबी की सुविधा की तैयारी है। इसके लिए स्टेशन स्थल पर स्थान के लिए सर्वे हो रहा है। यूपीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि सभी एलिवेटेड स्टेशन पर एफओबी होगा। इससे लोगों को हाईवे पार करने में सुविधा हो जाएगी।


ये हैं दोनों कॉरिडोर के स्टेशन
पहला कॉरिडोर: ताज पूर्वी, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, डॉ. आंबेडकर चौक, मन:कामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज, आईएसबीटी, गुुरु का ताल, सिकंदरा।

दूसरा कॉरिडोर: आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा कृषि मंडी और कालिंदी विहार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed