{"_id":"61ad220ab9e6fb4c374e89ef","slug":"metro-two-tack-in-agrasen-chowk-agra-news-agr516932386","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन चौक तिराहे पर बनेंगी मेट्रो की दो लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन चौक तिराहे पर बनेंगी मेट्रो की दो लाइनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित अग्रसेन चौक तिराहे से एलिवेटेड मेट्रो के लिए दो लाइन बनेंगी। माल रोड होते हुए एक लाइन पीएसी मैदान में तैयार हो रही डिपो के लिए जाएगी। जबकि दूसरी हावर्ड प्लाजा के सामने से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ जाएगी। पुरानी मंडी स्थित शाहजहां गार्डन में भूमिगत मेट्रो का ताजमहल स्टेशन प्रस्तावित है।
दोनों नई लाइन के लिए बेरीकेडिंग पूरी हो गई है। फतेहाबाद रोड मेट्रो एलिवेटेड स्टेशन के लिए पाइल खोदाई शुरू हो गई है। फतेहाबाद स्टेशन से ही मेट्रो डिपो और भूमिगत ट्रैक के लिए जाएगी। आगरा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्टेशन से डिपो के लिए मेट्रो मुड़ेगी। यहां पेट्रोल पंप के किनारे पर स्टेशन की बिल्डिंग बनेगी। सकरी जगह में काम करना चुनौतीपूर्ण है। फिर भी तीसरे स्टेशन का काम आगामी दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट और बसई स्टेशन पर प्लेटफार्म की लेवलिंग का काम पूरा हो गया है। तीसरा स्टेशन फतेहाबाद रोड होगा। दोनों स्टेशन पर यू गर्डर रखी जा चुकी हैं। बसई स्टेशन के प्लेटफार्म से ताजमहल साफ नजर आ रहा है। सेम इंडिया बिल्टवेल करीब 273 करोड़ रुपये की लागत से तीनों एलिवेटेड स्टेशन और ट्रैक तैयार करेगी। फिलहाल सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बनेगा। जिसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन निर्माणधीन हैं, जबकि ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद तीन भूमिगत स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।