फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro sped at 80 km/h; brakes engaged automatically upon encountering an oncoming train.

Agra News: 80 किमी. की रफ्तार से दौड़ी मेट्रो, सामने ट्रेन आने पर खुद लगे ब्रेक

Fri, 21 Aug 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Metro sped at 80 km/h; brakes engaged automatically upon encountering an oncoming train.
मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण करते अधिकारी
आगरा। मेट्रो बृहस्पतिवार को 80 किमी. प्रतिघंटे की गति से ट्रैक पर दौड़ी। अचानक उसी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन होने का सिग्नल मिला। सिग्नल पाते ही मेट्रो में खुद ही ब्रेक लगने लगे। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने इसका सजीव प्रसारण देखा और अच्छे संचालन से आश्वस्त हुए।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेन गुप्ता और पांच सदस्यों की टीम ने मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो को अधिकतम 80 किमी प्रतिघंटे की गति से चलवाया। नियंत्रण कक्ष से सजीव प्रसारण देखने के बाद माना गया कि इससे कभी ऐसी परिस्थिति बनने पर हादसा नहीं होगा। टीम ने टेलीकॉम, विद्युत आपूर्ति, स्पीड-ब्रेकिंग टेस्ट समेत अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर ऑडिट किया।
विज्ञापन

पहले दिन टीम ने मोटर ट्रॉली से स्टेशन कंट्रोल रूम, स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम समेत अन्य की जांच की थी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय ऑडिट में सभी सुरक्षा मानक ठीक मिले हैं। इसकी रिपोर्ट टीम शासन को भेजेगी। अगले महीने में बिजलीघर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। ऑडिट के चलते दो दिन मेट्रो सेवा भी बंद रही। शुक्रवार से यथावत संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed