{"_id":"6a63d322abd72d9cec0f7f9c","slug":"metro-construction-work-causes-massive-traffic-jams-from-the-highway-to-mg-road-agra-news-c-25-1-agr1034-1116941-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेट्रो का काम, हाईवे से एमजी रोड तक भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेट्रो का काम, हाईवे से एमजी रोड तक भीषण जाम
विज्ञापन
हाईवे से एमजी रोड तक भीषण जाम
आगरा। मेट्रो के बेतरतीब कामकाज और सीएम ग्रिड के कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार को हाईवे पर जगह-जगह जाम ने बेहाल कर दिया। वाटरवर्क्स से लेकर सिकंदरा तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं मदिया कटरा से हरीपर्वत की तरफ लोग दो घंटे तक फंसे रहे। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद दिक्कत बढ़ गई। ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम नाकाफी रहे।
हाईवे पर मेट्रो ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी हैं। निर्माण कार्य में लगे वाहन भी निकलते हैं। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत वाटरवर्क्स और रामबाग से शाहदरा तक जाने वाले रास्ते पर हो रही है। यहां पर मेट्रो की ओर से मार्शल भी तैनात नहीं किए गए हैं।
जाम लगने पर पुलिसकर्मी किसी तरह वाहनों को निकलवाते हैं। शुक्रवार को यही हाल खंदारी से आईएसबीटी तक का रहा। दोपहर में मेट्रो ने सर्विस रोड को बंद कर दिया। इस वजह से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम लगने लगा। यही हाल गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक रहा।
विज्ञापन
वहीं दोपहर 1 बजे के बाद स्कूली वाहनों के निकलने की वजह से हरीपर्वत से सेंट जोंस तक वाहनों की लाइन लगी। वहीं मदिया कटरा से दिल्ली गेट तक भी वाहन फंस गए। दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य भी चल रहा है। वाहनों को निकलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मेट्रो का निर्माण जगह-जगह चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। मेट्रो के अधिकारियों को मार्शल की संख्या बढ़ाने की बोला गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए हैं।