फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury dropped due to rain now fog will prevail Know weather conditions

Agra Weather News: बारिश से गिरा पारा, अब छाएगा कोहरा; जानें मौसम का हाल

Tue, 05 Dec 2023 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 09:20 AM IST
सार

बारिश के बाद ताजनगरी आगरा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। 
 

विज्ञापन
Mercury dropped due to rain now fog will prevail Know weather conditions
कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज सर्द हो गया है। रविवार से सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बरसात ने हवा में गलन पैदा कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से लोग टोपी, दस्ताने और जैकेट्स पहनकर घर से बाहर निकले। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया है और यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यूं तो नवंबर को ही सर्दी का आगाज माना जाता है लेकिन पूरा नवंबर बीतने के बाद भी सर्दी का अहसास नहीं हुआ। दिसंबर के पहले सप्ताह पड़ी बारिश ने मौसम का मिजाज पलट कर रख दिया। पिछले 24 घंटों में रुक-रुक कर 7.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से क्रमश: 1 और 7 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से सुबह के समय कोहरा पड़ सकता है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन सर्द हवा चलने से गलन महसूस होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को बारिश पड़ने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed