फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury dropped by five degrees due to storm and rain

आंधी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पांच डिग्री गिरा पारा

Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by five degrees due to storm and rain
मैनपुरी। सोमवार को सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सोमवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को 18 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी रही। रविवार को रात से ही बादल छाए रहे तो सुबह मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह आठ बजे के करीब तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। शहरी और देहात क्षेत्र में कई जगह टिनशेड, होर्डिंग्स, बैनर और छप्पर उड़ गए। खेतों में पड़ा किसानों का भूसा भी उड़ गया। जिलेभर में आधे घंटे तक आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग दो घंटे तक धीरे तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सोमवार को पांच डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत बनी रही। पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को अभी राहत मिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में नुकसान तो कहीं फायदा
आंधी और बारिश के चलते फसलों में कहीं फायदा तो कहीं नुकसान हुआ है। मक्का और चारे की फसल खेतों में ही गिर गई। इसे इन पैदावार प्रभावित होगी। मूंगफली और उर्द-मूंग की फसलें जो गर्मी से सूख रही थीं उन्हें बारिश से फायदा हुआ है।

कुछ क्षेत्रों में ओलों की बौछार
कुछ क्षेत्रों में ओलों की बौछार भी हुई। करहल क्षेत्र के कुछ गांवों में हल्की ओलों की बौछार आई। अधिकांश क्षेत्र में केवल आंधी के साथ बारिश हुई। ओलावृष्टि वाले क्षेत्रों की जानकारी राजस्व विभाग और कृषि विभाग द्वारा की जा रही है।
बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है।
-नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, केवीके मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed