फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury 42.2 Agra was second hottest in the state Heat wave alert issued

UP Weather News: पारा @ 42.2, प्रदेश में दूसरे स्थान पर सबसे गर्म रहा आगरा; लू का अलर्ट जारी

Wed, 15 May 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 10:16 AM IST
सार

गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। आगरा में पारा  42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 
 

विज्ञापन
Mercury 42.2 Agra was second hottest in the state Heat wave alert issued
गर्मी के बीच जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 पार पहुंचा। 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा और प्रयागराज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा। 42.3 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा-वृंदावन प्रदेश में शीर्ष पर रहा। 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह से ही शहर में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। विगत 7 मई को गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को इसमें 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में दूसरा सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 16 मई से अधिकतम तापमान 45 डिग्री होने के साथ लू चलने की आशंका मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 42.2
न्यूनतम तापमान- 25.3

सूर्योदय- 5:30
सूर्यास्त- 6:58

एक्यूआई- 76
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed