फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury 4 degree record, cold winds continued throughout the day

Agra News: सर्दी का सितम, पारा 4 डिग्री रिकार्ड

Fri, 06 Jan 2023 06:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury 4 degree record, cold winds continued throughout the day
कासगंज। जिले में शुक्रवार को न्यूनतम पारा 4 डिग्री रिकार्ड हुआ। सूर्यदेव भी लोगों को सर्दी से निजात नहीं दिला सके। दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। जिससे लोग ठिठुरते रहे। अलाव के सहारे बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में लगातार छह दिन से सर्दी का सितम बना हुआ है। कभी घना कोहरा तो कभी सर्द हवाओं के चलने से हर कोई परेशान नजर आ रहा। जनजीवन पर ठंड का काफी असर पड़ रहा है। पशु पक्षी तक ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में काफी दिक्क्तें हो रही है। बृहस्पतिवार की रात सबसे सर्द रात रही। रात 4 बजे पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 8 बजे तक पारा इसी लेवल पर बना रहा। बादलों के साथ चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगो को घरों में कैद कर दिया। सुबह जल्द लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा सके। जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा राह। सुबह 9 बजे पारे में मामूली सुधार आया। इस समय पारा 5 डिग्री पर पहुंचा। बाजार भी काफी देर से खुले। दोपहर 12 बजे तेज हवा चलना शुरू हो गई। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इसके बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिया, लेकिन धूप काफी हल्की रही। दिन चढ़ने के साथ पारे में सुधार हुआ, लेकिन दोपहर 3.30 बजे अधिकतम पारा 15 डिग्री रिकार्ड हुआ। दो दिन बाद धूप निकलती देख लोग धूप में बैठने के लिए पार्क, घरों की छतों आदि पर चढ़ गए, लेकिन शीतल हवा उनको परेशान करती रही। दो घंटे तक पारा इसी लेवल पर रहा। जैसे ही सूर्यदेव अस्त हुए पारा फिर से गिरने लगा। जिससे ठंड बढ गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में पारे में कुछ सुधार आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद पार्क हुए गुलजार
दोपहर बाद हल्की धूप निकल आने के बाद बच्चों को कैद से आजादी मिल गई। पार्क गुलजार हो गए। बच्चों की टोलियां पार्कों में खेलने के लिए पहुंच गई। गिल्ली बल्ला, क्रिकेट, बालीबाल आदि खेलकर बच्चों ने मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed