{"_id":"6027c2848ebc3ee90924a644","slug":"merchent-friend-will-maked-by-commerce-tax-department-mainpuri-news-agr4804258135","type":"story","status":"publish","title_hn":"457 व्यापारी मित्र जमा कराएंगे वाणिज्य कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
457 व्यापारी मित्र जमा कराएंगे वाणिज्य कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। व्यापारियों को जागरूक करके जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए वाणिज्य कर विभाग व्यापारी मित्रों की मदद लेगा। स्थानीय स्तर पर 457 व्यापारी मित्र बनाए गए हैं। इनके जरिए व्यापारियों को प्रोत्साहित करके जीएसटी में पंजीकरण कराएगा।
जीएसटी पंजीकरण कराने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने स्थानीय स्तर पर 457 व्यापारी मित्र बनाएगा। व्यापारियों की छवि, कर अदायगी की स्थिति, व्यापारियों के बीच उनकी पैठ के आधार पर ही व्यापारी मित्र बनाए गए हैं। जीएसटी पंजीकरण के लिए व्यापारी मित्र व्यापारियों और विभाग के बीच सेतु का काम करेंगे।
व्यापारी मित्र अपनी क्षमता के आधार पर व्यापारियों को जागरूक करके उनको समय से वाणिज्य कर विभाग में जीएसटी का पंजीकरण कराने, बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भी व्यापारी मित्र वाणिज्य कर विभाग में संपर्क करके पहल करेंगे। व्यापारियों के बीच अपनी पैठ से व्यापारी मित्र जीएसटी में पंजीकरण और कर अदायगी में विभाग की मदद करेंगे।
विज्ञापन
जीएसटी पंजीकरण से मिलने वाले लाभ
- व्यापारियों को विकास योजनाओं का लाभ मिल सकेगा
- पंजीकृत व्यापारी घर बैठे सारे काम ऑनलाइन कर सकेंगे
-10 लाख की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा
- दुर्घटना बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम भी नहीं लगेगी
- शून्य खरीद और बिक्री का एसएमएस से दाखिल कर सकेंगे
- पंाच करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा के व्यापारी तिमाही रिटर्न दे सकेंगे
- पंजीकृत व्यापारी केंद्र सरकार की पेंशन योजना का लाभ ले सकेंगे
- डेढ़ करोड़ वार्षिक सीमा के छोटे और मझोले व्यापारी समाधान योजना का लाभ ले सकेंगे
जीएसटी पंजीकरण के लिए ही व्यापारी मित्र बनाए गए हैं। व्यापारी मित्र विभाग और व्यापारियों के बीच सामंजस्य बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने में अपनी भूमिका निभाकर अधिक से अधिक पंजीकरण कराएंगे।
बीएस यादव, एसटीओ