{"_id":"6277750a65b74f27e522862d","slug":"mental-illness-is-like-other-diseases-just-right-treatment-is-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अन्य रोगों की तरह ही है मानसिक रोग, बस सही उपचार की जरूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अन्य रोगों की तरह ही है मानसिक रोग, बस सही उपचार की जरूरत
Sun, 08 May 2022 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 01:15 PM IST
सार
'जान है तो जहान है' अभियान के तहत मानसिक चिकित्सालय में बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों की तरह ही होते हैं, जिनका उपचार करके इन्हें ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
'जान है तो जहान है' अभियान के तहत मानसिक चिकित्सालय में हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए 'जान है तो जहान है' अभियान चलाने की तैयारी है। अभियान के लिए नोडल सेंटर बनाए गए मानसिक चिकित्सालय में शनिवार को बैठक हुई। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करना जरूरी बताया। कहा मानसिक रोगों का उपचार करके मरीज को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
मानसिक चिकित्सालय के निदेशक प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ) अमित मोहन प्रसाद के सुझावों के अनुरूप मानसिक रोगियों के उपचार और आत्महत्या रोकने के लिए राज्य स्तर पर एकीकृत हेल्पलाइन सेवा शुरू हुई है। मानसिक रोग के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। मानसिक चिकित्सालय, आगरा को नोडल सेंटर बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक रोगों को लेकर आज भी समाज में तमाम तरह की भ्रांतियां है। मानसिक रोग भी अन्य रोगों की तरह ही होते हैं, जिनका उपचार करके इन्हें ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
गैर संचारी रोगों के अपर नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन ने कहा कि 'जान है तो जहान है' के तहत समाज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समय से मानसिक रोगों की पहचान और उचित स्तर पर उनके समाधान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों व स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबसे पहले स्कूल और कॉलेजों से शुरुआत होगी। अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वह स्कूल में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को पहचान सकें।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल, एसजीआई के डायरेक्टर नवीन गुप्ता, सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने आश्वासन दिया कि वह मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता के लिए अपने यहां पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रूज स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा व अन्य स्कूल संचालकों ने अपने यहां कार्यशालाएं कराने, अभियान में भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष और कमेटी के सदस्य डॉ. विशाल सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आगरा कॉलेज की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रचना सिंह भी मौजूद रहीं।