फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   men drinking wine and beer in public places in Dayalbagh Agra

Agra: छलक रहे वहां जाम, जहां से गुजरेंगे 'श्रीराम', शाम होते ही सड़क पर लग जाता है शराबियों का जमावड़ा

Mon, 22 Aug 2022 07:54 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन जहां भगवान श्रीराम बारात लेकर निकलेंगे, उस रास्ते पर जाम छलक रहे हैं। शाम होते ही यहां महफिलें सज जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
men drinking wine and beer in public places in Dayalbagh Agra
शराब की दुकान के बाहर लगा जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक किलोमीटर क्षेत्र में एक दर्जन शराब के ठेके और शराबियों की दर्जनों टोलियां। यह नजारा आगरा के उस मार्ग का है, जहां से कुछ दिनों बाद श्रीराम की बरात निकलेगी। खंदारी बाईपास चौराहे से लेकर अमर विहार पुलिस चौकी, दयालबाग के बीच का क्षेत्र शाम ढलने के साथ ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। 
विज्ञापन


सड़क पर ही दोस्तों की मंडलियां जाम बनाने में मशगूल रहती हैं। फब्तियां, गालियां, लड़ाई से माहौल चार घंटे तक काफी खराब रहता है। इन ठेकों के सामने से शाम छह बजे के बाद निकलना काफी मुश्किल भरा काम है। खासतौर से महिलाओं और युवतियों को फब्तियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस बार दयालबाग में जनकपुरी सज रही है। जनकमहल के लिए बल्लियां लग चुकी हैं। दयालबाग के रहने वाले मोहित शर्मा का कहना है कि भगवान श्रीराम की आगवानी का समय निकट आ रहा है। इसके बाद भी डेढ़ किलोमीटर के मार्ग में जगह-जगह शराबियों के जमावड़े कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- तुरंत लगनी चाहिए रोक  

राजीव नगर के रहने वाले डॉ. सुनीत चौहान का कहना है कि यहां से महिलाओं को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। शराबी फब्तियां कसते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। 

श्री जनकपुरी कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुद्दे पर मिलकर बातचीत की जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि इस समस्या को जल्द दूर कराया जा सके। 

श्री जनकपुरी कमेटी के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि जनकपुरी की सुरक्षा को लेकर एक खाका कमेटी की ओर से तैयार किया जा रहा है। इसमें उन स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां शराबियों के जमावड़ा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed