फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Melting increased due to rain in Braj including Agra clouds will prevail

Weather News: आगरा सहित ब्रज में बारिश होने से बढ़ी गलन, छाए रहेंगे बादल

Mon, 04 Dec 2023 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोमवार सुबह से ही बादर छाए रहे। इस दौरान हल्की बारिश ने गलन और भी बढ़ा दी। 

विज्ञापन
Melting increased due to rain in Braj including Agra clouds will prevail
बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में बारिश होने से रविवार शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। रविवार सुबह हल्की बदली के बाद धूप देखने को मिली। दोपहर एक बजे से आसमान में बादल छा गए। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चली। शाम करीब चार बजे शुरू हुई बूंदाबांदी रात आठ बजे तक चली। वहीं सोमवार सुबह से ये क्रम फिर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहिया वाहन चालक बूंदाबांदी से बचते नजर आए लेकिन भीगने से बच नहीं सके। रविवार शाम छह बजे कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिली। फ्लाईओवर और दुकानों के नीचे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई बारिश से खुद को सुरक्षित करना चाहता था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवा को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



गिरा अधिकतम तापमान
रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक होकर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम 
अधिकतम तापमान             25.3 डिग्री सेल्सियसन्यूनतम तापमान             15.2 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय                         6.53 बजे
सूर्यास्त                         17.25 बजे

एक्यूआई                         114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed