किशनी। बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से कस्बा स्थित देहली पब्लिक स्कूल में 26 सितंबर को सुबह दस बजे से मेगा मेडिकल कैंप लगने जा रहा है। पितृपक्ष में लगने वाले कैंप में बीआईएमआर (बिरला) हॉस्पिटल ग्वालियर से विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। कोविड काल में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में शांति यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी होगा। बृहस्पतिवार को कैंप की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
देहली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि शिविर में बिरला हॉस्पिटल से डॉ. गौरव अग्रवाल (कैंसर सर्जन), डॉ. आशीष चौहान (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक चौहान (न्यूरो सर्जन), डॉ. रजनी अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पवन शुक्ला (चेस्ट फिजीशियन), डॉ. प्रताप सिंह चौहान (फिजीशियन), डॉ. संकेत श्रीवास्तव (मुख कैंसर और दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अर्चना गोयल (स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ), डॉ. समीक्षा जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे। सुबह 10 से तीन बजे तक मेडिकल कैंप के बाद सायं चार बजे तक समापन सत्र चलेगा। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच के साथ औषधि वितरण भी होगा। कैंप स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनबाने के लिये यूनिक आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड साथ में लाना होगा।