फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mega day today, wear armor to protect from corona

मेगा दिवस आज, कोरोना से सुरक्षा को पहनें कवच

Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
mega day today, wear armor to protect from corona
कासगंज। यदि आपने कोरोना से बचाव के लिए टीका नहीं लगवाया है तो शुक्रवार को सुनहरा मौका है। इस दिन स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए मेगा दिवस का आयोजन करने जा रहा है। विभाग ने इस दिवस के लिए विशेष तैयारियां की है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करना चाहता है। विभाग ने मेगा दिवस आयोजित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। शहरी से ग्रामीण क्षेत्र तक 144 स्थल टीकाकरण के लिए निर्धारित किए हैं। इन पर 25200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला मुख्यालय पर 4200 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जबकि शेष स्थलों पर 21000 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ये बनाए गए हैं केंद्र
जिला अस्पताल, अशोक नगर अस्पताल, बिड़ला अस्पताल, पवसरा अस्पताल, कम्युनिटी हॉल (महिला स्पेशल)
विकास क्षेत्र बार निर्धारित किए गए स्थल
विकास क्षेत्र निर्धारित स्थल
कासगंज 26
अमांपुर 22
गंजडुंडवारा 18
पटियाली 16
सहावर 20
सिढ़पुरा 14
सोरों 28
कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉ. अजु्श, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed