फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meetings of Defense Home Minister cm Yogi and Kangana's road show BJP strength for third phase of voting

लोकसभा चुनाव 2024: रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और सीएम योगी की सभाएं...कंगना का रोड शो; भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Sat, 27 Apr 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 08:51 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान सम्पन्न होने के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी है। भाजपा ने आगरा, फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यहां अब रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और सीएम योगी की सभाएं होंगी। 

 

विज्ञापन
Meetings of Defense Home Minister cm Yogi and Kangana's road show BJP strength for third phase of voting
रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, सीएम योगी और कंगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का दे-दनादन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन बार सभाएं कर चुके हैं। 28 को वह चौथी बार आगरा लोकसभा की जलेसर विधानसभा में जनसभा करेंगे। 29 को आगरा में सपा मुखिया अखिलेश यादव दम दिखाएंगे तो चार मई को बसपा मुखिया मायावती कोठी मीना बाजार में अपने वोट बैंक को साधने पहुंचेंगीं।
विज्ञापन

भाजपा ने आगरा व आसपास के जिलों की सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 28 को गृह मंत्री अमित शाह कासगंज तो योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में जनसभा करेंगे। आगरा मंडल व आसपास के जिलों में अलीगढ़ व मथुरा में मतदान के बाद अब आगरा, फतेहपुर सीकरी, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी लोकसभा सीटों पर पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने समर्थकों को लुभाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा व फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भी आगरा, मैनपुरी, कासगंज में जनसभाएं करके प्रत्याशियों के लिए वोट मांग चुके हैं। अब प्रचार का दे दनादन शुरू हो गया है। चार मई को बसपा मुखिया मायावती कोठी मीना बाजार के मैदान में जनसभा करेंगी। फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में प्रियंका गांधी रोड शो करने पहुंचेंगी। उनका कार्यक्रम दो या तीन मई को हो सकता है।
विज्ञापन

29 अप्रैल को मुख्यमंत्री एक बार फिर आगरा लोकसभा की एटा जिले की विधानसभा जलेसर के एमजीएम कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। इससे पहले 27 अप्रैल को फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से जनसभा करेंगे। 3 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जसराना में फिर पहुंचेंगे। इसके अलावा कंगना रनौत के रोड शो की तैयारी है।

प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम भी भेजे गए हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम अभी तक फाइनल नहीं हो सके हैं। फिरोजाबाद में अखिलेश यादव भी जनसभा करेंगेे मगर उनकी तारीख तय नहीं हो सकी है। कासगंज में 28 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह वैश्य मतदाताओं को लुभाने के लिए आ रहे हैं। वह कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

एटा के पटियाली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दो या तीन मई को होगा। एटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम भेजा गया है। मैनपुरी में 28 को ही अमित शाह क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे तो वहीं मायावती की दो मई को क्रिश्चियन मैदान में सभा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed