फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meeting bulai gai

सीएम ने लक्ष्य किया तय, पंचायतों तक संदेश पहुंचाएगा विभाग

Sun, 01 Mar 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting bulai gai
कासगंज। लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री की बैठक में कासगंज जिले को लक्ष्य दे दिया गया है। इस दौरान छूटे पात्रों को जल्द शौचालय की धनराशि दिलाने और साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। लखनऊ से लौटी डीपीआरओ ने बैठक कर कार्ययोजना बना ली है। सभी ग्राम पंचायतों तक पंचायतीराज विभाग सीएम का संदेश पहुंचाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान कासगंज में नमामि गंगे के लिए पंचायतों द्वारा किए गए काम की प्रगति जानी। इसके अलावा गंगा किनारे के गांव में स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। जिले में बने शौचालय, अधूरे शौचालय, कितनी पंचायतों के लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिली है। इसकी पूरी जानकारी ली। बैठक के बाद डीपीआरओ शाहनाज अंसारी ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएम का संदेश सभी पंचायतों के सचिवों और प्रधानों तक पहुंचाया जा रहा है। सामुदायिक शौचालय तेजी से पूर्ण करने पर अधिक जोर है।
विज्ञापन

- सीएम से दिशा-निर्देश मिलने के बाद सभी ग्राम पंचायतों को संदेश भेजा जा रहा है। स्वच्छता और शौचालयों पर सबसे अधिक गंभीरता से काम किया जा रहा है। - शाहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed