फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meet to sp, jwelers, theefth, kasganj

सराफा कारोबारियों ने चोरी की घटनाओं पर जताया आक्रोश, एसपी से मिलकर की खुलासे की मांग

Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
meet to sp, jwelers, theefth, kasganj
कासगंज में एसपी को ज्ञापन सौंपते सराफा कारोबारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर हुई चोरी की घटनाओं का अभी तक सुराग नहीं लगा है। समय बीतने के साथ साथ कारोबारी घटनाओं का सुराग न लगने से आहत हैं। घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सराफा कारोबारियों ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कारोबारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा कस्बे में श्याम ज्वैलर्स के यहां करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी की घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिया। घटना के बाद यहंा कारोबारियों ने बाजार बंद किया और खुलासे की मंाग की, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा न होने पर कारोबारियों ने घटना के खुलासे की पुन: मांग दोहराई। शहर में भी सूरजभान, अनिल कुमार के यहां चोरी की वारदात हुई। इस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि सिढ़पुरा और कासगंज की दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से व्यापारी भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान सराफा कारोबारियों में अशोक अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, राम आसरे वर्मा, चंद्रभान वर्मा, घनश्यामदास वर्मा, आदेश वर्मा, संतोष वर्मा, विभोर अग्रवाल, सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed