फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meena Masjid Case The parties demanded to call for Amin's report

मीना मस्जिद प्रकरण: पक्षकार ने की अमीन रिपोर्ट मंगाने की मांग, प्रतिवादीगण ने अदालत से समय मांगा

Fri, 17 Feb 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 12:24 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित एक और मस्जिद को ठाकुर केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन में स्थित बताया है।

विज्ञापन
Meena Masjid Case The parties demanded to call for Amin's report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बृहस्पतिवार को ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाने की मांग की। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान से सटी मीना मस्जिद को अवैध बताया गया और उसे हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रतिवादी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी सचिव और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर हुआ। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से भी अधिवक्ता जीपी निगम ने वकालत नामा दाखिल किया। मीना मस्जिद के सचिव की ओर से भी वह वकालतनामा पूर्व ही लगा चुके हैं। अधिवक्ता जीपी निगम ने अदालत में पक्षकार से केस की नकल नये सिरे से मांगी तो पक्षकार के अधिवक्ता का विरोध किया।
विज्ञापन


पक्षकार के अधिवक्ता दीपक देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अदालत से मीना मस्जिद की अमीन रिपोर्ट कराए जाने की मांग की। जिसका विरोध करते हुए प्रतिवादीगण ने अदालत से समय मांगा। पक्षकार दिनेश शर्मा ने बताया कि हमने अदालत से उसकी अमीन रिपोर्ट कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed