फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines should be put on waterlogged places: Dr. Rajeev Rai

जलभराव वाले स्थानों पर डलवाई जाए दवा: डॉ. राजीव राय

Tue, 12 Oct 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Medicines should be put on waterlogged places: Dr. Rajeev Rai
मैनपुरी। नगर पालिका के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसीएमओ ने नगर क्षेत्र में बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने की सलाह दी। एसीएमओ डॉ. राजीव राय ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कूलर और घरों में अन्य सामान में पानी आदि न भरकर रखें।
विज्ञापन

डॉ. राजीव राय ने सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों से कहा कि नगर क्षेत्र में जहां भी जलभराव है वहां दवा का छिड़काव कराया जाए। प्रभारी मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने कहा जलभराव वाले इलाकों में दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शहर में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। ईओ लालचंद भारती ने कहा कि सफाई इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी है कि वे शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। जहां भी गंदगी है वहां अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। जिससे शहर के लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनियां आदि से बचाव की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजविक्रम सिंह, सफई निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, शिशुपाल सिंह, सर्वेश कुमार, प्रशांत चौधरी, सभासद मधु यादव, विश्वनाथ सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed