{"_id":"6117c99e8ebc3ee04b40f041","slug":"medicine-put-in-paddy-crop-crop-destroyed-mainpuri-news-agr503715169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल में डाली दवाई, नष्ट हुई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल में डाली दवाई, नष्ट हुई फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला बांध निवासी एक युवक के खेतों में अराजक तत्वों ने दवा डाल दी। इससे खेत में खड़ी धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसकी शिकायत थाना किशनी में भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गांव नगला बांध निवासी अनुरुद्ध कुमार शहर के देवी रोड पर रहते हैं। गांव में उनकी पैतृक जमीन है। उनके परिवार के अन्य सदस्य जेल में निरुद्घ हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में अनुरुद्ध ने बताया कि उनके परिवार को हत्या के एक मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। गांव के ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गांव में बना उनका मकान तोड़ने के साथ ही खेती नहीं करने देते हैं।
इस पर 15 दिन पहले थाना किशनी पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर धान की रोपाई कराई थी। धान की फसल में विरोधी पक्ष में दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवक ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।