{"_id":"61aa5a9ab6e9f6467e4a765c","slug":"medications-should-be-maintained-properly-mainpuri-news-agr516613113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं का सही तरीके से किया जाए रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं का सही तरीके से किया जाए रखरखाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को होम्योपैथी अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सक को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उपलब्ध दवाओं का सही तरीके से रखरखाव करने की हिदायत दी।
एसडीएम मानसिंह पुंडीर ने कहा कि अस्पताल परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई की जानी चाहिए। कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। नालियों की सफाई होनी चाहिए। मरीजों को सही तरीके से उपचार मिलना चाहिए। प्रभारी चिकित्सक शैलेंद्र प्रताप सिंह से उपलब्ध दवाओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सक को रजिस्टर में मरीजों के नाम, मोबाइल नंबर, पता स्पष्ट रूप से लिखने की भी हिदायत दी। एसडीएम ने नाहिली स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम ने नगला अखई स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब में गंदगी नहीं रहनी चाहिए। ईओ नीलाव शाल्या से कहा कि कमिश्नर के आदेश के बावजूद तालाब में लोगों द्वारा गंदगी की जा रही है। ईओ ने आनन-फानन में तालाब के चारों ओर टीम लगाकर सफाई कराई। तालाब में कुछ लोगों द्वारा टैंक का पानी छोड़े जाने पर उनको नोटिस दिए गए। दो दिन में टैंकों का गंदा पानी नहीं रोकने पर कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी।