{"_id":"5e7839518ebc3e711b48943d","slug":"medical-student-came-from-kazakhstan-under-surveillance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"corona virus: कजाकिस्तान से आया मेडिकल छात्र निगरानी में, खांसी आने पर श्रद्घालु को ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
corona virus: कजाकिस्तान से आया मेडिकल छात्र निगरानी में, खांसी आने पर श्रद्घालु को ले गई टीम
Mon, 23 Mar 2020 09:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजाकिस्तान से आए एक मेडिकल छात्र को बोदला पर चेकिंग में रोक लिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराई गई। छात्र को घर भेज दिया गया। उसे निगरानी में रखा गया है।
सदर क्षेत्र का एक युवक कजाकिस्तान में मेडिकल छात्र है। वह शनिवार को अपने घर जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद उसकी स्क्रीनिंग हुई। डाक्टरों की टीम ने घर जाने के लिए बोल दिया। इसके बाद छात्र कार से घर आ रहा था।
बोदला चौराहे पर बाहर के नंबर की गाड़ियों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार को रोक लिया। जब छात्र ने बताया कि वह एयरपोर्ट से आ रहा है तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद कजाकिस्तान से आने के बारे में पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुला लिया।

टीम ने छात्र की जांच की। इसके बाद छात्र को घर ले जाया गया। छात्र से कहा गया है कि घर से नहीं निकले। परिवार से भी दूरी बनाकर रखे। तब उसकी निगरानी की जाएगी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कजाकिस्तान के छात्र को निगरानी में रखा गया है।
श्रद्धालु को खांसी होने पर जांच के लिए ले गई टीम
आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित एक आश्रम में ठहरे श्रद्धालु को रविवार को तेज खांसी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे आगरा ले गई। आश्रम से लोगों ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। मध्य प्रदेश का रहने वाला 55 वर्षीय श्रद्धालु कैला देवी पदयात्रा के लिए निकला था। रास्ते में ही राजस्थान पुलिस ने वापस भेज दिया। शनिवार को आश्रम में ठहरा था।
पुणे और दुबाई से से लौटे युवकों से पूछताछ
इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव का युवक पुणे में हलवाई का काम करता था। शनिवार रात वह अपने घर लौटा। इसकी सूचना लगते ही पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह घर मिला। जांच हो जाना बताने पर पुलिस लौटी। इसी तरह से दुबई से लौटे एक युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की।