{"_id":"627aa58d08d94f7d0a4bdb99","slug":"medical-officers-are-charging-rs-mainpuri-news-agr5329860129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के नाम पर चिकित्साधिकारी वसूल रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के नाम पर चिकित्साधिकारी वसूल रहे रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड की आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज पर प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है।
सुल्तानगंज की आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि डॉ. जेपी वर्मा प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज की सह पर अस्पताल में प्रसव के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रसव के बाद जब आशा कार्यकर्ता अपनी पर्ची जमा करने जाती हैं तो उनसे भी सौ-सौ रुपये संबंधित बाबू द्वारा जमा कराए जा रहे हैं। जब इसकी शिकायत उन लोगों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा से की तो उनका कहना था कि जहां रुपये मांगे जा रहे हैं वहां ही जाकर बात करें।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जननी सुरक्षा योजना के नाम पर पैसे मांगे जाने के कारण लोग उनके साथ प्रसव के लिए महिलाओं को भेजने के लिए तैयार नहीं है। वहीं रुपये न जमा करने पर उन लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। दो महीने से सुल्तानगंज सीएचसी से संबंधित प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ज्ञापन भेजने वालों में इंद्रावती, रामा देवी, सरला देवी, विनोद कुमारी, कुसुमलता, गीता देवी, राजवती, सुनीता देवी, संतोष कुमारी, अर्चना, मंजू, सरला देवी, रजनेश कुमार, विनीता देवी, शंकरवती, विमला देवी, सुमन, गुड्डी देवी, आशा देवी, शकुंतला देवी शामिल हैं। वहीं चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। साजिश के तहत झूठी शिकायतें की जा रही हैं।
मामले की जांच कराई जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अगर दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ