फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical health officer got second marriage in spite of first wife agra crime news

Agra: चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पहली पत्नी के होते हुए  कर ली दूसरी शादी, दर्ज हुआ मुकदमा 

Fri, 17 Jun 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने जब विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी चिकित्साधिकारी सहित 13 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
 

विज्ञापन
Medical health officer got second marriage in spite of first wife agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में फिरोजाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। विरोध पर पहली पत्नी की पिटाई की। जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

19 साल पहले हुई थी पहली शादी 

सिद्धार्थ नगर निवासी नीलम देवी ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि उनकी शादी 19 साल पहले डाक्टर ह्दयराम शर्मा से हुई थी। उनके 11 साल के दो जुड़वा बेटे हैं। शादी के बाद से ही पति और ससुराली उत्पीड़न करने लगे। वह दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये और बाइक लाने के लिए दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन


गुपचुप तरीके से की दूसरी शादी 

22 जनवरी 2018 को पति की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लग गई। वर्तमान में शिकोहाबाद में अराब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात है। नीलम ने कहा कि पति ने कुछ समय तक शिव शक्ति विहार कालोनी, एत्माद्दौला में मकान बनवाकर रखा। बाद में षड्यंत्र के तहत मायके भेज दिया। इस दौरान गुपचुप तरीके से जगदीशपुरा निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने विरोध किया तो पति और दूसरी पत्नी ने जान से मारने का प्रयास किया। अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

 पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पति चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी हैं। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की  जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed