फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medhavi

मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा कोष, शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक

Mon, 15 May 2017 01:02 AM IST
मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा कोष, शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक
मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा कोष, शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक Updated Mon, 15 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
medhavi
मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा कोष, शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को कई अहम् प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। शादियों में फिजूलखर्ची रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए गाड़ियों के कम इस्तेमाल और विद्युत शवदाह गृह का प्रयोग करने, मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा कोष की स्थापना और बेरोजगार युवाओं को उद्यम स्थापित करने में मदद करने के प्रस्ताव पारित हुए। इसके साथ ही माथुर वैश्यों की गणना कराने का निश्चय किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड मेें अधिवेशन के दूसरे दिन देशभर के माथुर वैश्य समाज को संगठित करने के लिए व्यापक रूपरेखा बनाई गई। इसमें तय हुआ कि वैश्य परिवारों की गणना की जाएगी। इसके बाद शाखा सभाओं को सक्रिय करके वैश्य परिवारों का आपस में परिचय कराया जाएगा, ताकि वैश्यों की सक्रियता बढ़ सके। धनाभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षाकोष की स्थापना, आगरा और मथुरा में नये माथुर वैश्य भवन बनाए जाने के निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महासभा की योजनाएं, सोच और समाज की प्रगति, इकाइयों तक नहीं पहुंच पाती है। हम शाखा सभाओं से ज्यादा संपर्क करके उन्हें सक्रिय करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के बेरोजगार युवाओं को उद्योगपतियों के सहयोग से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके कौशल विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर श्रीभगवान रैपुरिया, पंकज गुप्ता, हरि भगवान गुप्ता, राममोहन सिंह कोठिया, निर्भय सिंह, हरिमोहन गुप्ता, आरडी गुप्ता, प्रचार प्रसार समिति के संयोजक वीरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, जयेश गुप्ता, हरिमोहन सिंह, अयोध्या प्रसाद कौशल, आरएन गुप्ता, स्वदेश गुप्ता, दिलीप गिदौलिया,रामप्रकाश गुप्ता, चंपालाल, मनोज गुप्ता, अचल गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता, नरेश गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता सराफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय युवा दल लांच करेगा एप
आगरा। केंद्रीय युवा दल के सम्मेलन में अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि युवाओं को समाज की तरक्की के लिए ज्यादा सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने समाज में युवाओं को वैवाहिक रिश्तों को सहेजने की बात कही। बताया कि समाज में दांपत्य जीवन में बिखराव के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं को सोचना होगा। उन्होंने दल के कार्यों पर रोशनी डाली। साथ ही एक एप लांच करने की बात कही, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम होगा। इस केंद्रीय दल के मासिक कार्यक्रमों के कैलेंडर का विमोचन किया गया। मंडल और युवा मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

विधुर, विधवाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देंगे
आगरा। केंद्रीय महिला मंडल के अधिवेशन में भी महिला पदाधिकारियों ने कई प्रस्तावों पर चर्चा की। महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि कम उम्र के विधुर विधवाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। साथ ही समाज की निराश्रित महिलाओं को आश्रय देने के लिए एक प्रकल्प आरंभ करने की भी अपील की। महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति बढ़ने के लिए भी प्रेरित करने की जरूरत बताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed