फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mechanic of X-ray machine murdered and body thrown in field villagers angry Gwalior Highway jam Ruckus

Agra: एक्सरे मशीन के मैकेनिक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, ग्रामीणों में आक्रोश...ग्वालियर हाईवे जाम; हंगामा

Thu, 05 Sep 2024 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 08:23 PM IST
सार

आगरा के थाना सदर के रोहता में एक्सरे मशीन के मैकेनिक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरा ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Mechanic of X-ray machine murdered and body thrown in field villagers angry Gwalior Highway jam Ruckus
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर के रोहता में बुधवार रात को एक्सरे मशीन के मैकेनिक जितेंद्र कुमार (41) की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतक के चेहरे और सिर पर धारदार वस्तु से प्रहार किए गए थे। उनकी कार एक होटल के बाहर खड़ी मिली। मृतक के परिजन ने लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। शाम को परिजन ने ग्वालियर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को किसी तरह हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




 
Trending Videos

जितेंद्र कुमार नगला बेरीसाल, इटाैरा के रहने वाले थे। कोलक्खा, देवरी रोड पर दुकान चलाते थे। भाई गुड्डू ने बताया कि जितेंद्र बुधवार सुबह 9 बजे दुकान के लिए घर से निकले थे। शाम को सात बजे भाभी धीरज देवी को फोन किया। बताया कि वह दो घंटे बाद घर आएंगे। मगर, वो घर नहीं पहुंचे। इस पर फोन मिलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, मोबाइल स्विच आफ आया। उनकी तलाश की। परिचितों से पूछा। मगर, सभी ने जानकारी से इंकार किया। इस पर सभी को चिंता हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रोहता में प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में शव मिला। खेत स्वामी हरिओम रावत ने पुलिस को सूचना दी। उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान जेब में आधार कार्ड से जितेंद्र के रूप में हो गई। एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम को लगाया है। कॉल डिटेल के साथ घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

होटल के बाहर खड़ी मिली कार
भाई गुड्डू ने बताया कि जितेंद्र के पास 1.50 लाख से 2 लाख रुपये का पेमेंट रहता था। आशंका है कि वह पेमेंट लेने गए होंगे। इस दाैरान उनकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर भी वार किए गए। उनकी कार भी सुबह 11:30 बजे रोहता नहर के पास एक होटल के बाहर खड़ी हुई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। यह पता किया जा रहा है कि जितेंद्र होटल क्यों आए थे? उनके साथ और काैन-काैन था? आखिरी लोकेशन क्या थी? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल और होटल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।



 

1 घंटे जाम, गिरफ्तारी की मांग
जितेंद्र के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी शादी को 16 साल हुए थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी का हाल बेहाल है। परिवार के लोगों ने घटना के खुलासे की मांग की। शाम को 5:30 बजे रोहता के पास ग्वालियर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, लोग पुलिस पर भी आक्रोशित हो गए। इस पर आसपास के कई थानों की फोर्स बुला ली गई। जाम से हाईवे पर 1 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। लोगों के नहीं मानने पर पुलिस ने जबरन लोगों को हाईवे से उठाकर हटा दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed