फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MD UPMRC Shri Sushil Kumar Inaugurates Track work for first corridor of Agra Metro Rail Project

Agra Metro: तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के लिए रेल ट्रैक बिछाने का काम हुआ शुरू 

Fri, 08 Jul 2022 06:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 06:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने शुक्रवार को फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के वायाडक्ट रेल ट्रैक बिछाने के कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।

विज्ञापन
MD UPMRC Shri Sushil Kumar Inaugurates Track work for first corridor of Agra Metro Rail Project
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए प्रबंध निदेशक सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। आगरा में मेट्रो अपनी उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और मील का पत्थर जोड़ने जा रहा है। बसई मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो परियोजना के पहले कॉरिडोर के लिए ट्रैक बिछाने के कार्य का श्रीगणेश हो गया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नए प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने शुक्रवार को फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के वायाडक्ट रेल ट्रैक बिछाने के कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। बसई स्टेशन पर प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के साथ निदेशक (कार्य एवं संरचना) संजय मिश्रा एवं निदेशक (रोलिंग स्टॉक) अतुल कुमार गर्ग, प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने विधिवत पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों का लिया जायजा 

इस दौरान एमडी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रायॉरिटी कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। एमडी ने कहा ऐलिवेटिड भाग में क्रेन के जरिए ऑटोमेटिक फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन को वायाडक्ट में पहुंचाया गया है। इस मशीन के जरिए पटरियों को वेल्ड किया जाएगा। वह सुबह 10 बजे पहले परियोजना निदेशक कार्यालय पहुंचे। टीम से मुलाकात की। इसके बाद आगरा फोर्ट भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर प्लंज कॉलम के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। प्लंज कॉलम का उपयोग भूमिगत स्टेशनों के कॉनकोर्स के स्लैब निर्माण के दौरान सहारा देने के लिए किया जाता है। यहां से एमडी आईएसबीटी स्थित रिसीविंग सब-स्टेशन स्थल पहुंचे। यहां निर्माण कार्य शुरू कराए।

आरएसएस बिल्डिंग बनकर हुई तैयार 

रिसीविंग सब स्टेशन के माध्यम से ही मेट्रो ट्रेनों एवं स्टेशनों के लिए बिजली सप्लाई मिलती है। प्रथम कॉरिडोर के लिए दो आरएसएस (रिसीविंग सब स्टेशन) का निर्माण किया जा रहा है। डिपो परिसर में पहली आरएसएस बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। फिलहाल यहां मशीन लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं, दूसरे आरएसएस के लिए आज भूमि पूजन किया गया है। आरएसएस के जरिए ग्रिड से मिलने वाली सप्लाई को एसी से 750 वोल्ट डीसी में बदलकर ट्रेन संचालन एवं अन्य गतिविधि के लिए किया जाएगा। आगरा मेट्रो की ट्रेन थर्ड रेल प्रणाली पर काम करेंगी। आगरा मेट्रो के 29.4 किमी लंबे दोनो कॉरिडोर एवं डिपो परिसर में थर्ड बिछाई जाएगी।
 

27 स्टेशन  बनेंगे 

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। इनमें तीन एलिवेटेड स्टेशन पर रेल ट्रैक बिछाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed