फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MCR Inter College Prithvipura became the winner in Kabaddi

Agra News: कबड्डी में एमसीआर इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा बना विजेता

Sun, 18 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
MCR Inter College Prithvipura became the winner in Kabaddi
आगरा। किरावली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा स्थित एमसीआर इंटर कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हुई पांच दिवसीय प्रबंधक मिनी खेल स्पर्धा–2026 के दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक आकाश अग्रवाल एवं अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया।आयोजक अशोक प्रधान एवं हेमंत इंदौलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 100 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला एमसीआर इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा और शिवालिक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एमसीआर इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा विजेता बना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुड्डू प्रधान, डोरीलाल इंदौलिया, आरके इंदौलिया, सत्यप्रकाश इंदौलिया, शैलेंद्र प्रधान, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed