{"_id":"5d96357a8ebc3e015b67ad5a","slug":"maynak-agarwal-smashes-first-double-century-celebration-in-grands-mother-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मयंक ने जड़ा दोहरा शतक, ननिहाल में जश्न का माहौल, जल्द लेंगे बांकेबिहारी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक ने जड़ा दोहरा शतक, ननिहाल में जश्न का माहौल, जल्द लेंगे बांकेबिहारी का आशीर्वाद
Fri, 04 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मामा-मामी के साथ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापटनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक के बाद उनकी ननिहाल मथुरा में भी जश्र का माहौल है। मयंक अग्रवाल मथुरा निवासी आप नेता अनुज गर्ग के भांजे हैं। मयंक की मां बबिता ठाकुर बांकेबिहारी की भक्त हैं।
भूतेश्वर रोड स्थित मयंक अग्रवाल की ननिहाल में मामा अनुज गर्ग ने बताया कि मयंक बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन रहे हैं। बंगलूरू के बिशप काटन बायज स्कूल में पढ़ाई करते हुए अंडर-13 में उनका चयन हुआ। 15 वर्ष की उम्र में मयंक का चयन मार्डन क्रिकेट क्लब ने एक लीग मैच के लिए किया।
इसके बाद मयंक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेट की दुनिया में उपलब्धियां हासिल करते हुए मयंक आगे बढ़ते रहे हैं। इसी के चलते दिसंबर 2018 में उसका चयन टीम इंडिया में हो गया।

गुरुवार को विशाखापटनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में उसने दोहरा शतक जड़ दिया। मयंक की इस कामयाबी से मथुरा में उनकी ननिहाल में खुशी का माहौल है।
अनुज गर्ग ने बताया कि बहुत शीघ्र ही उनके भांजे मयंक अग्रवाल अपनी मां बबिता और पिता अनुराग के साथ ठाकुर बांके बिहारी महाराज और द्वारिकाधीश महाराज का आशीर्वाद लेने आएंगे
अनुज गर्ग ने बताया कि बहुत शीघ्र ही उनके भांजे मयंक अग्रवाल अपनी मां बबिता और पिता अनुराग के साथ ठाकुर बांके बिहारी महाराज और द्वारिकाधीश महाराज का आशीर्वाद लेने आएंगे