{"_id":"5ce433fcbdec22070264bd73","slug":"mayawati-suspends-bsp-mla-ramveer-upadhyay-leaders-give-resignation-update-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थन में उतरे बसपा नेता, इस्तीफों की 'सर्जिकल स्ट्राइक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थन में उतरे बसपा नेता, इस्तीफों की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
Wed, 22 May 2019 10:48 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 May 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ऊर्जा मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को बसपा ने निलंबित किया। इसके बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया। रामवीर उपाध्याय के समर्थन में आगरा में 48 नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं, जिनमें उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके ज्ञानेंद्र गौतम भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में नामांकन शुरू होने से ऐन पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से इंकार करते ही रामवीर और सीमा उपाध्याय पर निष्कासन की कार्रवाई होनी थी, लेकिन चुनावी मौके पर पार्टी संदेश देने से बचती रही। मतदान खत्म होने के बाद विधायक रामवीर उपाध्याय को निलंबित करने का पत्र जारी किया गया।
जैसे ही यह पत्र जारी हुआ, बसपा नेताओं ने रामवीर उपाध्याय के समर्थन में इस्तीफों की झड़ी लगा दी। चार जिला पंचायत सदस्यों सुनीता कसाना, अरुण शर्मा, रेखा तिवारी, सुभाष शर्मा के साथ उत्तर सीट के प्रत्याशी रहे ज्ञानेंद्र गौतम और कई प्रधान, पूर्व प्रधानों ने पार्टी छोड़ दी। मंगलवार को 48 बसपा नेताओं ने इस्तीफे दिए।

Trending Videos
बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय को निलंबित किए जाने के बाद उनके शास्त्रीपुरम आवास पर समर्थक पहुंचे, लेकिन यहां सन्नाटा रहा। फोन पर रामवीर उपाध्याय से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बुधवार शाम चार बजे प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें वह अपने निलंबन समेत कई मुद्दों पर खुलासा करेंगे।