फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayawati's show of strength benefits BJP harms opposition farmer leader makes a big statement

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा को फायदा, विपक्ष को नुकसान...किसान नेता ने कही बड़ी बात

Fri, 10 Oct 2025 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नौ साल बाद लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में लाखों से संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचे। इस रैली को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ी बात कही है। 

विज्ञापन
Mayawati's show of strength benefits BJP harms opposition farmer leader makes a big statement
राकेश टिकैत, मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद में भारतीय किसान यूनियक के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने लखनऊ में आयोजित हुई मायावती की रैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रैली में घोलमेल दिखाई देता है।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने मायावती का बिना नाम लिए रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से विपक्ष को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, जिससे भाजपा को फायदा हो जाए। राकेश टिकैत ने कहा कि आगरा में किसानों को आलू का उन्नत बीज मिलना चाहिए, जिससे कि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। डीएपी की किल्लत से भी सरकार को किसानों के लिए राहत करनी होगी।
विज्ञापन


राकेश टिकैत मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर का हाल-चाल जानने के लिए आगरा पहुंचे थे। कुछ समय पहले रणवीर सिंह को हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्होंने उनके कुशलक्षेम जाना और जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां को आगामी कार्यक्रम के बारे में तैयारी करने के लिए कहा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान,आदर्श चौधरी, विमल तोमर,राजवीर लवानिया,मानसिंह प्रधान, सुखबीर सिंह,किशनवीर सिंह,सत्यवीर सिंह,रविंद्र सिंह,महाराज सिंह,तारा फौजी,विक्रम सिंह,देवकी सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed