{"_id":"65f3c65b73a33478910e8ade","slug":"mayawati-party-bsp-candidate-from-agra-for-loksabha-chunav-2024-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायावती किस प्रत्याशी पर लगा रहीं दांव, बसपा का ये कदम कर सकता है भाजपा को बैचेन; आज होगी तस्वीर साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायावती किस प्रत्याशी पर लगा रहीं दांव, बसपा का ये कदम कर सकता है भाजपा को बैचेन; आज होगी तस्वीर साफ
Fri, 15 Mar 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:25 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आगरा में बसपा की क्या रणनीति रहेगी, ये पत्ते आज खोले जा सकते हैं। बसपा सुप्रीमो मायवती तक स्थानीय स्तर पर पार्टी द्वारा बनाए गए कुछ नामों का पैनल भेजा गया है। माना जा रहा है कि आगरा को लेकर आज प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने वाली बसपा इस बार भाजपा से पिछड़ गई है। शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली पार्टी के मंडल कार्यालय पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। बसपा नेताओं के मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट पर जाटव प्रत्याशी तय किया है।
बसपा मंडल कॉर्डिनेटर गोरेलाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कई नामों पर विचार किया गया था, जिसमें से कुछ नामों का पैनल बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा गया था। इसकी घोषणा शुक्रवार दोपहर को कार्यकर्ताओं के सामने कर दी जाएगी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशी के नाम का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा।
आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं बसपा पार्षद
लोकसभा चुनाव के लिए इस बार सबसे पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वर्तमान सांसद एसपी सिंह बघेल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। शुक्रवार को जब बसपा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी, उसी समय बसपा के पार्षदों समेत निर्दलीय पार्षदों को भाजपा में शामिल कराने की योजना है। शुक्रवार दोपहर में भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय पर निर्दलीय और बसपा पार्षद भाजपा का दामन थाम सकते हैं। देर रात तक भाजपा नेता इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे।