{"_id":"5d0faa468ebc3e1ec02320df","slug":"mayawati-cancel-expulsion-of-bsp-former-minister-and-mlc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर से 'हाथी' पर सवार हुए पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी, मायावती ने किया था निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से 'हाथी' पर सवार हुए पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी, मायावती ने किया था निष्कासित
Mon, 24 Jun 2019 10:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
बसपा
पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ वीरु सुमन ने रविवार को बसपा में वापसी हो गई। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वर्ष 2016 में पार्टी से निष्कासित किया गया था।
बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सांसद गिरीशचंद्र नगीना व शमसुद्दीन राइन, जोन इंचार्ज आगरा व अलीगढ़ जोन देवी सिंह जाटव, मंडल जोन इंचार्ज रविंद्र पारस की सहमति से पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके बेटे वीरू सुमन को बसपा में शामिल किया गया।
पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन ने बसपा से निष्कासन के बाद राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया था। प्रदेश में हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में नरायन सिंह सुमन ने रालोद के टिकट से आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा था।

Trending Videos
इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी पिता पुत्र ने सक्रिय रूप से रालोद के लिए काम नहीं किया था। बसपा में वापसी पर नारायन सिंह सुमन का कहना है कि वह अब बसपा की मजबूती के लिए काम करेंगे। वीरू सुमन ने बताया कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के काम में जुटेंगे।