{"_id":"660fb50f7046f7d7ec0c89fe","slug":"may-i-help-you-team-deployed-at-taj-mahal-for-summer-heat-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: गर्मी के तेवर देख ताज में मदद के लिए तैनात की गई टीम, पर्यटकों को देगी पानी और ओआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: गर्मी के तेवर देख ताज में मदद के लिए तैनात की गई टीम, पर्यटकों को देगी पानी और ओआरएस
Fri, 05 Apr 2024 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:21 PM IST
सार
भीषण गर्मी में ताज पर आने वाले पर्यटकों के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब पर्यटकों के लिए एक ऐसी टीम तैयार की गई है, जो उन्हें पानी और ओआरएस देगी, जिससे उनकी तबीयत न बिगड़े।
विज्ञापन
ताजमहल पर तैनात की गई मे आई हेल्प यू टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी में दहकते पत्थरों के कारण ताजमहल में बेहोश होने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने हेल्प टीम तैनात की है। इसके सदस्य पर्यटकों को ठंडा पानी और ओआरएस उपलब्ध कराएंगे। जरूरत पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए डिस्पेंसरी तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ‘मे आई हेल्प यू’ लिखी जैकेट पहनकर एएसआई के कर्मचारी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। किसी पर्यटक की तबीयत खराब होती है तो टीम के सदस्य मदद के लिए तत्काल पहुंचेंगे। प्राथमिक चिकित्सा दिलाएंगे। सदस्यों को कूल बैग में ठंडे पानी की बोतलें और ओआरएस दिए गए हैं।
विज्ञापन
एएसआई कर्मचारियों की टीम सीआईएसएफ जवानों के साथ संपर्क में रहेगी। किसी भी सूचना पर ताज के अंदर पर्यटकों को तुरंत मदद देगी। बता दें कि एक सप्ताह में 30 से ज्यादा भारतीय और विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़े। सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहे तापमान में पर्यटकों की तबीयत खराब हुई। इसके बाद एएसआई अधिकारियों ने विशेष टीम बनाई है।
विज्ञापन
ताज में दो पर्यटक बेहोश
बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार करने आए मध्य प्रदेश के शाजापुर के दीपक पाटीदार और रोहतक की कृष्णा देवी की तबीयत खराब हो गई। गश खाकर गिर गए, जिन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। ताजमहल में लाल पत्थर और संगमरमर तापमान बढ़ने से दहक रहे हैं। मुख्य गुंबद से रॉयल गेट और फिर बाहर पैदल ज्यादा चलने के कारण पर्यटक बीमार हो रहे हैं।