{"_id":"66385d67bb0aa2b4e00d5026","slug":"maximum-temperature-in-agra-reached-44-degrees-celsius-which-was-3-degrees-above-normal-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपती चुभती गर्मी ने किया बेहाल: सूबे में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपती चुभती गर्मी ने किया बेहाल: सूबे में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
Mon, 06 May 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 10:02 AM IST
सार
आगरा में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। आलम ये रहा कि बीते दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। इस वजह से दोपहर दो बजे सड़कें सूनी हो गईं।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मई के पहले सप्ताह में ही प्रचंड गर्मी का आगाज हो गया है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच जाने से आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दोपहर दो बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालांकि कुछ राजनीतिक रैलियों में भीड़ रही लेकिन इसमें भी एसी वाहनों की संख्या बहुतायत थी।
गर्मी ने अपने तेवर मार्च के अंतिम सप्ताह से ही दिखाने शुरू कर दिए थे। अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे आगे गर्मी ज्यादा पड़ने का अंदाज हो गया था।
रविवार को सुबह 8 बजे से सूर्य की तपिश तेज हो गई। 10 बजे तक सूरज की किरणें तन झुलसाने लगीं तो दोपहर 12 बजे करीब लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।
आमतौर पर छुट्टी के दिनों में बाजार में नजर आने वाली भीड़ नदारद रही। गर्मी के तेवर देख लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। दोपहर 2 बजे के करीब प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
धूप की तीव्रता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि ट्रैफिक लाइट पर 30 से 60 सेकंड का समय काटने में भी दोपहिया वाहन चालकों को चक्कर महसूस होने लगे। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। गर्मी के मीटर में आगरा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 7 मई तक अधिकतम तापमान से राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहेगा।
ये रहे सबसे गर्म शहर
शहर तापमान
प्रयागराज- 44.1
आगरा- 44
वाराणसी- 43.9
मथुरा-वृंदावन- 43.7
फतेहपुर- 43.3
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 44
न्यूनतम तापमान- 25
सूर्योदय- 5:36
सूर्यास्त- 6:53
एक्यूआई- 72