फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maximum speed reduced on Yamuna Expressway due to fog

रफ्तार पर ब्रेक: यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार की गई कम, अब 100 की स्पीड में नहीं भर सकेंगे फर्राटा

Tue, 13 Dec 2022 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:01 PM IST
सार

अगर कोई वाहन चालक तय रफ्तार से अधिक स्पीड में वाहन चलाता है तो सीसीटीवी कैमरे वाहन की नंबर प्लेट का फोटो खींच लेंगे, जिससे वाहन का डाटा सीधे एनआईसी के पास पहुंच जाएगा और चालान कट जाएगा।

विज्ञापन
Maximum speed reduced on Yamuna Expressway due to fog
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने कोहरे में होने वाले हादसों को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार को कम कर दिया है। कार की गति 75 और भारी वाहनों की 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ ही कोहरे के दौरान ड्राइविंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि एक्सप्रेसवे से बैटरियों की लूट व चोरी के बाद यहां लगे 19 सीसीटीवी, 25 वीआईडीएस कैमरे और 42 स्पीड कैमरों में से 3 स्थानों पर निगरानी नहीं हो पा रही है। वहीं रात्रि एक से सुबह पांच बजे के बीच वाहन चालकों को चाय पिलाने के भी निर्देश हैं। 

विज्ञापन


 आगरा से नोएडा 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने नए निर्देश लागू किए हैं। टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष ने बताया कि अथॉरिटी ने कोहरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर कारों की गति 100 से घटाकर  75 व भारी वाहनों की गति 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी है। 28 फरवरी तक यह नियम लागू रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: आस्था और विकास की बयार बहाकर सीएम योगी ने मांगा तीसरा इंजन, जानें क्या बोले?

विज्ञापन
विज्ञापन


तय रफ्तार से अधिक दौड़ाया वाहन तो होगा चालान

यमुना विकास प्राधिकरण अथॉरिटी नोएडा के निर्देश पर वाहनों की रफ्तार को कम करने संबंधी आदेश टोल कंपनी जेपी ग्रुप को दिए गए हैं। निर्देशों में साफ है कि अगर कोई वाहन चालक तय रफ्तार से अधिक स्पीड में वाहन चलाता है तो सीसीटीवी कैमरे वाहन की नंबर प्लेट का फोटो खींच लेंगे, जिससे वाहन का डाटा सीधे एनआईसी के पास पहुंच जाएगा और चालान कट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed