{"_id":"69ee419109cea7cf060e1880","slug":"mausam-ki-jankari-temperature-crossed-44-in-agra-up-weather-news-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: दिन में 44°C पहुंचा पारा और तप रहीं रातें, कब होगी बारिश...मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: दिन में 44°C पहुंचा पारा और तप रहीं रातें, कब होगी बारिश...मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर
Sun, 26 Apr 2026 10:17 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:17 PM IST
सार
भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जहां 44°C तापमान के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं और ताजमहल पर कई पर्यटक बीमार पड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक लू जारी रहेगी, जबकि मंगलवार से आंधी और हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में रविवार को सूरज के तीखे तेवर और गर्म हवाओं (लू) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अधिकतम तापमान के साथ-साथ अब न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी तपने लगी हैं। रविवार को ताज का दीदार करने पहुंचे लगभग आधा दर्जन सैलानियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी लू चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके बाद मंगलवार से बूंदाबांदी व आंधी चलने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
ताजनगरी में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी शनिवार की तुलना में इजाफा हुआ और पारा 27.5 डिग्री पहुंच गया। ताजमहल परिसर में दोपहर की तपिश और लू के थपेड़ों ने पर्यटकों को बेहाल कर दिया। गर्मी की चपेट में आने से देश के विभिन्न राज्यों से आए सैलानियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के भुवनेश्वर से आए महंता को तेज धूप के कारण बुखार आ गया। राजस्थान के दीपक और मेरठ के वाहिद को गर्मी की वजह से उल्टी और दस्त (डिहाइड्रेशन) से जूझना पड़ा। भोपाल के समीर चक्कर आने से पार्किंग परिसर में गिर पड़े। महाराष्ट्र की रुक्मणि गोपाल की अचानक ब्लड प्रेशर लो होने से तबीयत बिगड़ गई। सभी को पश्चिमी पार्किंग एवं शिल्पग्राम पर्यटक सुविधा केंद्र पर लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पर्यटकों को सलाह दी है कि दोपहर की तेज धूप में निकलने से बचें, साथ ही अपने साथ पानी की बोतल, छाता और ओआरएस पैकेट जरूर रखें।