फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mauritius woman looted on Yamuna Expressway by biker Gang Crime News in hindi

यमुना एक्सप्रेसवे पर विदेशी महिला से लूट, नकदी, मोबाइल और पासपोर्ट ले गए लुटेरे

Mon, 10 Jun 2019 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jun 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Mauritius woman looted on Yamuna Expressway by biker Gang Crime News in hindi
कार के पास खड़ी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेसवे पर रविवार की दोपहर को नौहझील के गांव पालखेड़ा (माइल स्टोन-75) के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने हथियारों के बल पर कार सवार मॉरीशस की महिला और उसके साथियों से 20 हजार रुपये की नकदी, 35 अमेरिकी डॉलर और दो मोबाइल लूट लिए। 

विज्ञापन


मॉरीशस महिला भारतीय साथियों के साथ नोएडा से आगरा ताजमहल देखने जा रही थी। कार गर्म होने पर चालक ने पालखेड़ा के पास कार को रोक लिया था तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे तलाशे, पर नाकामी हाथ लगी।
विज्ञापन


मॉरीशस (फ्रांस) के पोर्टलोविस निवासी एलोडिए रर्ड्स्यू पुत्री रोमी रर्ड्स्यू अपने भारतीय मित्रों अर्चना मनसे पुत्री इंद्रन मनसे निवासी सेक्टर-49 नोएडा और अनूप कुमार पुत्र शिवशंकर यादव निवासी सेक्टर-49 बरौली, नोएडा के साथ कार में सवार होकर आगरा में ताजमहल देखने के लिए निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का चालक अनस खान पुत्र रहीस खान निवासी चांदपुर (बिजनौर) था। नौहझील इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि जब कार नौहझील के गांव पालखेड़ा के पास पहुंची तो हीट हो गई थी। चालक ने कार को रोक लिया। 

कार के रुकते ही विदेशी महिला और उसके दोस्त कार से बाहर निकल आए। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरे यहां पहुंच गए और हथियारों के बल पर एलोडिए से 10 हजार की नकदी, 35 अमेरिकी डॉलर और एक मोबाइल व अनूप से पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। 

लुटेरे गांव पचहरा की तरफ भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। अभी तक पुलिस के पास मुकदमा दर्ज करने को तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed