फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maulvi did obscene act with minor girl threatened to kill in Agra Crime News

Agra Crime News: नाबालिग छात्रा से मौलवी ने की अश्लील हरकत, बताने पर जान से मारने की धमकी दी

Sat, 22 Oct 2022 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक मौलवी ने नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं मौलवी ने किशोरी को धमकी भी दी कि यदि मां को बताया तो जान से मार दिया जाएगा, जिसके बाद छात्रा बुरी तरह डर गई। 
 

विज्ञापन
Maulvi did obscene act with minor girl threatened to kill in Agra Crime News
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक मस्जिद के मौलवी पर आरोप है कि उसने 5 साल की बालिका से अश्लील हरकत की। मां को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने मां को बता दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामले में एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि पांच वर्षीय बेटी घर के पास स्थित मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी। 19 अक्तूबर की सुबह 11 बजे भी गई थी। आरोप है कि बेटी घर लौटकर आई तो डरी हुई थी। इस पर उससे बात की। उसने बताया कि मस्जिद में मौलवी अली हुसैन ने उससे अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

इससे वो डर गई थी। मां मौलवी से बात करने गईं। आरोपी ने उनसे भी अभद्रता और गालीगलौज कर दी। उनको ही धमकी देने लगा। लोगों के जुटने पर आरोपी मस्जिद से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि छेड़छाड़, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुजफ्फर वाली मस्जिद, शांति नगर में दो महीने से रह रहा था। मूलरूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में दूसरी घटना

शहर में एक महीने में यह दूसरी घटना है, जब किसी धर्मस्थल में बालिका के साथ गलत हरकत हुई। शाहगंज क्षेत्र में भी एक मौलवी ने बालिका से गलत हरकत की थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed