{"_id":"5da36bf28ebc3e015b67b5e5","slug":"maulana-hasan-madani-said-supreme-court-verdict-on-ayodhya-dispute-will-be-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा, वो हमें मंजूर: मौलाना हसन मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा, वो हमें मंजूर: मौलाना हसन मदनी
Mon, 14 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
जमीअत उलमा-ए-हिंद की बैठक को संबोधित मौलाना हसन मदनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में जमीअत उलमा हिंद के प्रदेश सचिव मौलाना हसन मदनी ने कहा कि मुल्क में नफरत की सियासत ज्यादा दिन नहीं चलेगी। एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) से किसी को घबराने की जरूरत नहीं।
हसन मदनी ने कहा कि अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला होगा, वो हमें मंजूर होगा। वो रविवार को शहर की आगा साहब की मस्जिद में जमीअत उलमा-ए-हिंद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मौलाना अरशद मदनी के पुत्र मौलाना हसन मदनी ने कहा कि जमीअत उलमा-ए-हिंद कभी जुल्म पसंद नहीं करती। भीड़ हिंसा की घटना मुल्क में आम हो गई। एक निहत्थे आदमी को पकड़कर लोग पीट-पीटकर मार देते हैं।
विज्ञापन
मौलाना मदनी ने कहा कि एनआरसी से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मुसलमान सालों से यहां रहता आया है और यहीं रहेगा। अपनी सभी आईडी को ठीक करा लें। यदि किसी को मदद की जरूरत हैं तो जमीअत उलमा ए हिंद उसके लिए तैयार है।