फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Yogi government will come once again in UP: Kaka

मथुरा: यूपी में एक बार फिर आएगी योगी सरकार: काका

Mon, 19 Jul 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Yogi government will come once again in UP: Kaka
वृंदावन (मथुरा)। मिशन मोदी अगेन पीएम की ब्रज प्रांत कार्यशाला का आयोजन वृंदावन में किया गया। संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोकबंधु रामगोपाल काका ने कहा कि सभी लोग संगठन के हित में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तो प्रत्येक लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने फिर एक बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भगवा परचम लहराने के लिए मिशन के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को मिशन के ब्रजप्रांत की विशेष कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का टास्क देते हुए कहा कि संगठन अपने लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह से समर्पित है। पिछले विधानसभा 2017 व लोकसभा 2019 में इसे सफलतापूर्वक प्रमाणित किया जा चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी प्रभारी कैप्टन एसके द्विवेदी ने कहा कि संगठन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाया जा रहा है। प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने काका को भरोसा दिलाया कि यूपी में भारी बहुमत से कमल खिलाने के लिए मिशन मोदी से अभी से कमर कस लिया है। संगठन प्रत्येक मतदेय स्थल पर सक्रिय हो चुका है। संचालन संयोजक राकेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed