{"_id":"65f7e17bf02b39780c0af864","slug":"mathura-world-famous-lathmar-holi-of-barsana-2024-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lathmar Holi 2024: लट्ठमार होली के लिए बरसाना तैयार, झूमते गाते पहुंच रहे भक्त; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lathmar Holi 2024: लट्ठमार होली के लिए बरसाना तैयार, झूमते गाते पहुंच रहे भक्त; देखें वीडियो
Mon, 18 Mar 2024 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:08 PM IST
सार
Barsana Holi 2024: उड़ता गुलाल और झूमते लोग...लठामार होली का आनंद लेने के लिए बरसाना में भक्तों के आगमन का क्रम जारी है। उधर हुरियारिन नंदगांव के ग्वालों से तो मंगलवार को नंदगांव की हुरियारिन बरसाना के ग्वालों से खेलेंगी लठामार होली खेलेंगी।
विज्ञापन
बरसाना में होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में आज शाम लठामार होली का द्वापर युगीन स्वरूप जीवंत होगा। इस दृश्य का आनंद लेने के लिए बरसाना में भक्तों के आगमन का क्रम जारी है। बड़ी संख्या में लोग यहां झूमते, गाते पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली हर्षोल्लास के साथ खेली गई। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने होली का अद्भुत आनंद लिया। बरसाना मंदिर परिसर में नंदगांव और बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन किया। लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद मंदिर परिसर में लड्डू बरसाए गए।
श्रीलाडली जी मंदिर...बरसाना में उमड़े श्रद्धालुु
दो अप्रैल तक छाया रहेगा होली का उल्लास : 17 मार्च लड्डू होली बरसाना, 18 मार्च लठामार होली बरसाना, 19 मार्च लठामार होली नंदगांव व रावल, 20 मार्च जन्मस्थान, ठा. बांके बिहारी, 21 मार्च को गाेकुल में छड़ीमार होली, 24 मार्च फालैन, 25 मार्च धुल्हेड़ी, 26 मार्च बलदेव, गांव जाब, मुखराई, 27 मार्च बठैन, गिडोह, 31 मार्च महावन, दो अप्रैल रंगजी मंदिर।
द्वारिकाधीश मंदिर...यमुना के प्रतीकात्मक किनारे पर भक्तों संग भगवान की होली
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर द्वारिकाधीश में रविवार को राजाधिराज ने पटरानी के साथ रविवार को यमुना के प्रतीकात्मक किनारे पर बैठकर रजत पिचकारी से जमकर भक्तों पर रंग उड़ेला। मंदिर में पुजारी द्वारा उड़ाए जा रहे रंग और गुलाल में महिला, पुरुष और बच्चे लिपटे नजर आए। यह क्रम 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह राजभोग के दर्शनों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा। 20 मार्च को ठाकुरजी कुंज में विराजमान होकर होली खेलेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन