फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Vrindavan Municipal Corporation Expansion Will Include 20 Villages

मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सीमा विस्तार पर योगी सरकार ने लगाई मुहर, इतने गांव होंगे शामिल

Tue, 31 Dec 2019 08:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura Vrindavan Municipal Corporation Expansion Will Include 20 Villages
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मथुरा नगर निगम में अब 20 गांव और शामिल होंगे। सीमा विस्तार संबंधी मथुरा नगर निगम के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को प्रदेश की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। इसकी जानकारी लगते ही पार्षदगण तथा ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


नगर निगम बनते समय वृंदावन तथा हाइवे से जुड़े कई गांवों को निगम में शामिल नहीं किया गया था। विगत दिनों सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव नगर निगम की कैबिनेट ने पास किया था, परंतु शासन ने इसमें छटीकरा तथा एनएच-2 संबंधी विस्तार को परिवर्तित करने को कहा था। 
विज्ञापन


जिसे निगम अधिकारियों ने परिवर्तित करके दोबारा भेजा। इसमें छटीकरा की एनएच-2 से वृंदावन की ओर की आबादी सहित 20 गांव शामिल किए गए। मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में अन्य प्रस्तावों के साथ इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल के अनुसार हमने इस प्रस्ताव में एनएच-2 से वृंदावन की ओर की छटीकरा की आबादी के साथ 20 गांवों का  प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर निगम की कैबिनेट और बोर्ड ने पहले ही मुहर लगा दी। अब निगम की सीमा में 20 गांव और शामिल हो गए हैं।

महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने से इन गांवों को भी निगम का लाभ मिल सकेगा। इनके शामिल होने से निगम का स्वरूप भी बढ़ जाएगा। 

पार्षद बोले, अब 20 गांव भी विकास में होंगे शामिल

20 गांवों के नगर निगम में शामिल होने की सूचना के बाद पार्षदगण ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे निगम की सीमा से सटे यह गांव भी विकसित हो सकेंगे। वहां के रहने वालों को निगम का लाभ मिल सकेगा।  

वार्ड 69 के पार्षद मुन्नालाल निषाद ने बताया कि हमने बोर्ड तथा कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर मुहर गाई थी। अब शासन ने भी इसे पास कर दिया है। जिससे यह गांव भी अब इसमें शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed