{"_id":"5aa7653d4f1c1bc3758b5188","slug":"mathura-two-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर में घुसी एंबुलेंस, 2 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर में घुसी एंबुलेंस, 2 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस पर मथुरा के नौहझील में मंगलवार की सुबह एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर-टाली में जा घुसी।
इससे एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार की हरियाणा नंबर की प्राइवेट एंबुलेंस को चालक धर्मेंद्र अपने साथी आदित्य उर्फ सेठ को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा से नोएड की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इससे एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार की हरियाणा नंबर की प्राइवेट एंबुलेंस को चालक धर्मेंद्र अपने साथी आदित्य उर्फ सेठ को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा से नोएड की तरफ जा रहा था।
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 75 पर सड़क किनारे बिजली के पोल से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके चालक खाना खाने के लिए नीचे बने एक ढाबे पर उतर गया।
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आगरा से नोएड की ओर जा रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। बिजली के पोल एंबुलेंस के शीशे तोड़ते हुए अंदर जा घुसे।
हादसे में जिला कन्नौज के थाना सौरिख के गांव लुखरिया निवासी धर्मेंद्र 34वर्ष पुत्र अतर सिंह व आदित्य उर्फ सेठ 32वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना में बाद नौहझील पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गये। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये गये हैं।