फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Train Accident took just 20 seconds video viral

Train Accident: मथुरा में कैसे हुआ ट्रेन हादसा, शराब का नशा और देख रहा था मोबाइल, महज 20 सेकंड लगे

Thu, 28 Sep 2023 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 07:59 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन पर हुए ईएमयू हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। रेलवे कर्मी नशे में मोबाइल देख रहा था। कर्मी जब इंजन के केबिन में घुसा तब वह शराब के हल्के नशे में था और उसने अपना बैग थ्रोटल पर रख दिया था। 
 

विज्ञापन
Mathura Train Accident took just 20 seconds video viral
Mathura Train Accident: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में ईएमयू हादसे का वीडियो वायरल हो गया है। करीब छह मिनट के इस वीडियो में ईएमयू के प्लेटफार्म दो के दिल्ली एंड पर पहुंचने से लेकर प्लेटफार्म पर चढ़ने का घटनाक्रम रिकॉर्ड है। यह हादसा ईएमयू चालक के ट्रेन से उतरने के महज 20 सेकेंड के दौरान हो गया, जिसे चालक के बाद इंजन में चढ़ा रेल कर्मी भी समझ नहीं पाया और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री भी प्लेटफार्म से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दर्ज घटना के तहत 26 सितंबर को शकूरबस्ती ईएमयू मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो के दिल्ली एंड पर रात 10 बजकर 49 मिनट 40 सेकंड पर आकर रुकी। मौजूदा चालक अपना बैग व अन्य सामान उठाकर इंजन के गेट से 10 बजकर 49 मिनट 45 सेकंड पर नीचे प्लेटफार्म पर उतर गया। प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद रेल कर्मी महज चार सेकेंड बाद ही इंजन में प्रवेश कर गया। वह हाथ में लिए मोबाइल से वीडियो कॉलिंग से बात कर रहा था, कान में लीड लगी हुई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 उसने इंजन में चढ़ने के बाद गेट को बंद किया। साथ लाए बैग को 10 बजकर 50 मिनट 5 सेकेंड पर इंजन के थ्रोटल पर रख दिया। सीट पर बैठने के बाद उक्त रेलकर्मी ने हाथ में मोबाइल के साथ नीचे की ओर कुछ बटन दबाए तो खुद ही इंजन का मुख्य गेट खुल गया। 10 बजकर 50 मिनट 12 सेकेंड पर प्लेटफार्म के एंड पर खड़ी ईएमयू चलने लगी। आठ सेकेंड के दौरान ईएमयू ने स्पीड पकड़ी और स्टॉपर को तोड़ते हुए प्लेटफार्म पर चढ़ गई। यहां ओएचई के पोल से टकराते हुए रुक गई। वायरल वीडियो में देखकर प्रतीत हो रहा है मौजूद कर्मी को इस घटना ज्यादा बेचैनी नहीं हुई। वह अपना बैग लेकर उतर गया। वीडियो में प्लेटफार्म पर कुछ लोग इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

ईएमयू इंजन दुर्घटना स्थल से हटाया
बृहस्पतिवार को दिन भर दुर्घटनाग्रस्त हुए ईएमयू इंजन वाले कोच की मरम्मत का काम चलता रहा। बुधवार को इसे प्लेटफार्म से उताकर ट्रैक पर आया गया था। इसके साथ ही टूटी ओएचई की भी मरम्मत की गई। इसके बाद शाम के वक्त इंजन को दुर्घटना स्थल से हटाते हुए डेड एंड पर खड़ा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब इसे गाजियाबाद भेजा जाएगा। हालांकि इस दुर्घटना के चलते हुए प्रभावित शकूरबस्ती ईएमयू का संचालन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed