फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: The rules of Kovid were flouted in Shani Dev temple

मथुरा: शनिदेव मंदिर में उड़ी कोविड के नियमों की धज्जियां

Sat, 07 Aug 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The rules of Kovid were flouted in Shani Dev temple
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां देश भर से आए श्रद्धालु कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को ही भूल गए। दर्शन की बेताबी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। भक्तों की भीड़ से मंदिर के चारों ओर जाम के हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर दस्तक दे रही है। नए केस सामने आ रहे हैं। इसी दरम्यान शनिदेव आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। एनसीआर के साथ राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब से बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन को आ रहे हैं। इससे दर्शन को लेकर मारामारी मची रही। इसे लेकर न मंदिर प्रबंधन गंभीर है और न जिला व पुलिस प्रशासन।
विज्ञापन

हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने को बेताब था। बारिश के बाद भी श्रद्धालओं की संख्या में कोई कमी नहीं थी। मंदिर के श्रीमहंत बार-बार कोविड नियमों के पालन करते हुए दर्शन करने का आह्वान करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन भक्तगण अपनी मस्ती में मग्न दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed