फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: The growing influence of the Taliban is a threat to India: Govindacharya

मथुरा: पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केएन गोविंदाचार्य ने कहा- प्रदेश में अगली योगी की ही सरकार बनेगी

Sun, 05 Sep 2021 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व वक्ता केएन गोविंदाचार्य ने बताया कि यमुना दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 अगस्त को यमुनोत्री से शुरुआत होनी थी लेकिन वहां पर भूस्खलन और सड़क बह जाने से यात्रा की शुरुआत विकास नगर में यमुना मंदिर पूजन से शुरू हुई और 18 दिन की इस यात्रा का 15 सितंबर को समापन प्रयागराज में होगा।

विज्ञापन
Mathura: The growing influence of the Taliban is a threat to India: Govindacharya
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व वक्ता केएन गोविंदाचार्य रविवार को वृंदावन के गीता आश्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोविंदाचार्य अपनी 18 दिन की यात्रा के दौरान मथुरा-वृंदावन आए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारों में अच्छी मेहनत भी हो रही है। परिश्रम और पहल ये मोदी और योगी दोनों के स्वभाव में है। कहा कि बढ़ती महंगाई का समाधान तो जरूर निकलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तालिबान का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए खतरा है। तालिबान का यह बयान कि उसका अगला टारगेट कश्मीर होगा, इस पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय जरूर गंभीरता पर विचार कर रहा होगा। यह भी बोले कि प्रदेश में अगली योगी की ही सरकार बनेगी। कहा कि वर्तमान हालातों में मित्र देशों से अच्छे संबंध बनाने की जरूरत है। चीन का तालिबान से नजदीकियां भी भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन

यात्रा का 15 को प्रयागराज में होगा समापन
गोविंदाचार्य ने बताया कि यमुना दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 अगस्त को यमुनोत्री से शुरुआत होनी थी लेकिन वहां पर भूस्खलन और सड़क बह जाने के परिणाम स्वरूप यात्रा की शुरुआत विकास नगर में यमुना मंदिर पूजन से शुरू हुई और 18 दिन की इस यात्रा का 15 सितंबर को समापन प्रयागराज में होगा। महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज एवं डॉक्टर पहलाद सिंह, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट मथुरा अलका उपमन्यु एडवोकेट, विवेक प्रिय आर्य, कपिल प्रताप सिंह, उर्वशी त्रिपाठी और अंकित त्रिपाठी शामिल रहीं। गोविंदाचार्य ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को देखने मथुरा के सिटी हॉस्पिटल भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासत: विधानसभा चुनाव में 'चाचा' को मिलेगा सम्मान, सपा मुखिया के बयान से प्रदेश में चढ़ा राजनीतिक 'पारा'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed