फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura the body of martyr soldier reached his house

शहीदों को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ी भीड़, हर आंख से बहे आंसू

Sat, 31 Mar 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
mathura the body of martyr soldier reached his house
शहीद जवान - फोटो : अमर उजाला
अरुणांचल प्रदेश्ा के तमांग और असम के डिब्रूगढ़ क्षेत्र में शहीद हुए मथुरा के दो लाल शुक्रवार को पंचतत्व में विलिन हो गए। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के तमांग में 28 मार्च को माइंस धमाके में शहीद हुए जवान रोहिताश कुमार (22) पप्पू सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह बलदेव के नगला लोका लाया गया तो हर कोई गमजदा दिखा। 
विज्ञापन


बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई शहीद जवान के दर्शन को ललायित दिखे। शहीद जवान के लिए पार्क, नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग के चलते ग्रामीणों ने तीन घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा। विधायक पूरन प्रकाश के समझाने के बाद सैनिक सम्मान के साथ शहीद जवान को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

mathura the body of martyr soldier reached his house
शहीदों को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
थाना बलदेव के नगला लोका के रोहिताश कुमार 15 नवंबर-2015 में भर्ती हुए थे। राज रायफल्स की 77 इंफेंटरी में अरुणाचल प्रदेश के तमांग क्षेत्र में मुस्तैद जवान रोहिताश कुमार माइंस धमाके में शहीद हो गए। 

शहीद होने पर दादा तोप सिंह, पिता पप्पू सिंह, माता राममूर्ति देवी, छोटा भाई भगवान सिंह, बहन रौतानी का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम विदाई सैनिक सम्मान के साथ 101 कोर इंजीनियर के जवानों ने सलामी दी। मुखाग्रि छोटे भाई भगवान सिंह ने दी है। 

वहीं राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ असम के डिब्रूगढ़ क्षेत्र में शहीद हुए कालीचरन को भी शुक्रवार को प्रात: अंतिम विदाई दी गई। शहीद के अंतिम दर्शनों को जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे। 

भीड़ उमड़ पड़ी

mathura the body of martyr soldier reached his house
दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के थमू मोहल्ला निवासी सामंता का पुत्र कालीचरन असोम के तिनसुकिया में 28 मार्च को प्रात: विस्फोट में शहीद हो गया था। शुक्रवार को प्रात: आठ बजे शव चौमुहां पहुंचा तो भीड़ उमड़ पड़ी। 

कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायन ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये से तेली वाली पोखर पर प्रवेश द्वार बनवाने और पांच लाख रुपये से शहीद की प्रतिमा बनवाने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed