फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Tank Collapse: Three junior engineers and one assistant engineer suspended

Mathura Tank Collapse: तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता निलंबति, इनके खिलाफ हुई एफआईआर

Tue, 02 Jul 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 09:19 AM IST
सार

मथुरा में 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी गिरने के मामले में जल निगम ने बड़ी कार्रवाई की है।  तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है।
 

विज्ञापन
Mathura Tank Collapse: Three junior engineers and one assistant engineer suspended
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशायी - फोटो : संवाद

विस्तार

 मथुरा की कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी गिरने के मामले में जल निगम ने तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया है। पानी की टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की कंपनी एसएम कंस्ट्रक्शन और उसके दो साझेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामले की जांच उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र की अध्यक्षता वाली जांच समिति करेगी। मथुरा में टंकी ढहने से दो महिलाओं की मौत और 14 लोग घायल हुए थे। इसमें टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म व उसके सहयोगी साझेदार ठेकेदार बनवारी लाल (निवासी महर्षिपुरम आगरा) और त्रिलोक सिंह रावत (निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड) के खिलाफ शहर कोतवाली में जल निगम ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, सिकंदरा के हरदीप एंक्लेव निवासी ठेकेदार हरी मोहन शर्मा ने बताया कि एसएम कंस्ट्रक्शन के साथ उनकी कोई साझेदारी नहीं है। मथुरा में उन्होंने एसएम कंस्ट्रक्शन के साथ काम नहीं किया है। उनके नाम का जिक्र गलत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed